दो बच्चों की मां दो बच्चों के पिता के साथ फरार

दो बच्चों की मां दो बच्चों के पिता के साथ फरार

बांका:चांदन प्रखंड में प्रेम विवाह में शादी का सिलसिला रुकने का नाम नही ले रहा है। इसी कड़ी में प्रखंड के कोरिया पंचायत के सलोनिया गांव से दो बच्चों की मां अपने गांव के बगल उसी पंचायत के पटना गांव के दो बच्चे के पिता के साथ भाग गई है। लड़की अंजली देवी के पिता वकील दास ने थाने में आवेदन देकर यह जानकारी दिया  है। अपने आवेदन में लड़की के पिता ने जानकारी दिया है कि उसकी पुत्री अंजनी देवी की शादी बिरनिया पंचायत के क़दरसा ग्राम निवासी रूपन दास के साथ बर्ष 2011 में हुई थी उसे दो पुत्र राहुल कुमार 11 बर्ष औऱ अभिषेक कुमार 9 बर्ष है। हम अपनी बेटी को ससुराल से लाकर अपने घर सलोनिया लाकर रखा था।अचानक 29 मार्च को रात में वह घर से अचानक गायब हो गयी। काफी खोजबीन करने पर मेरी बेटी पटना गांव के चोवा यादव उर्फ जगदीश यादव के घर देखी गयी।लेकिन उसके परिवार के लोगो ने उसे बेटी से मिलने नही दिया। इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को देने के बाद उसका उक्त प्रेमी मेरी लड़की को लेकर कही भाग गया।जबकि वह लड़का भी दो बच्चों का पिता है। वही लड़की के पति ने भी इस घटना की लिखित जानकारी थाना को दे दिया है। थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने बताता की इससे पूर्व भी उसके पति ने अपनी पत्नी के अवैध संबंध के बारे में आवेदन दिया था। जिसकी स्वीकृति में लड़की ने भी अपने प्रेमी से प्रेम की बात स्वीकार किया था। दोनों के बीच कई बर्षों से प्रेम संबंध था, औऱ उसी प्रेम में दोनों भाग गया।फिर भी उसकी वापसी का प्रयास किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments