सिविल सर्जन ने रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

सिविल सर्जन ने रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

रजौन, बांका: बांका सिविल सर्जन डॉ. अनीता कुमारी ने शनिवार की संध्या करीब 5:30 बजे रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर औचक निरीक्षण किया है। औचक निरीक्षण के क्रम में बांका डीपीएम ब्रजेश कुमार मुख्य रूप से साथ थे। सिविल सर्जन डॉ. अनिता कुमारी रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर का भवन आदि देखकर काफी प्रभावित हुए। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. अनिता कुमारी ने आउटडोर व इंडोर सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक अल्पना ने स्वास्थ्य विभाग से संबंधित हर बिंदुओं की जानकारी दी। चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार ने जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. अनिता कुमारी को बताया है कि शनिवार 6 अप्रैल को परिवार नियोजन के तहत 13 महिलाओं का ऑपरेशन हो रहा है। सिविल सर्जन डॉ. अनिता कुमारी ने ऑपरेशन थिएटर पहुंचकर भी साफ सफाई सहित उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन डॉ. अनिता कुमारी ने अपने इंटरव्यू में बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में हर तरह की सुविधा है, इसे और बेहतर बनाने के लिए यहां डॉक्टरों की कमी की समस्या को दूर किया जाएगा।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

0 Comments