बांका:चांदन प्रखंड मुख्यालय में दो दिन लगने वाले साप्ताहिक हाट की बंदोबस्ती फिर से विवाद में पड़ गया है। औऱ यह विवाद किसी औऱ ने नही बल्कि खुद चांदन पंचायत के मुखिया अनिल कुमार द्वारा किया गया है। औऱ मुखिया ने अपने ही पंचायत सेवक रणधीर कुमार पर मुखिया की अनुपस्थिति में जानबूझ कर किसी अन्य के नाम बंदोबस्त करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को आवेदन देकर रद्द करने औऱ पंचायत सेवक को हटाने की मांग किया है। मुखिया अनिल कुमार का आरोप है कि सरकारी आदेश के अनुसार पंचायत सरकार भवन में मुखिया की निगरानी में पंचायत सेवक हाट का खुला डाक करेंगे। लेकिन 28 मार्च से 31 मार्च तक कोई न कोई बहाना कर बंदोबस्त नही किया गया। फिर उसकी निर्धारित तिथि छह अप्रैल निर्धारित किया गया। लेकिन अचानक चार अप्रैल को पंचायत सेवक अपने एक चहेता व्यक्ति को हाट की बंदोबस्ती उसके नाम कर दिया गया। जिसमें मुखिया सह अध्यक्ष अनुपस्थित थे। फिर भी यह डाक संजीव कुमार भारती के नाम से कर दिया गया। इस आरोप के बारे में जब पंचायत सचिव रंधीर कुमार से पूछा गया तो उसने बताता की 29 मार्च औऱ 31 मार्च को मुखिया जानबूझ कर अनुपस्थित हो गये। जब तक आचार संहिता लागू होने के कारण किसी भी राजनीतिक दल या पंचायत प्रतिनिधि को इसमे शामिल नही करने का पत्र प्राप्त होने के कारण मैने पूरी पारदर्शिता के साथ यह डाक करा दिया है। मुखिया के समर्थक को डाक नही मिलने के कारण यह झूठा आरोप लगाया गया है।

0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...