बांका:मंगलवार को चांदन प्रखंड के कुसुमजोरी पंचायत के लीलावरन विद्यालय के पास झाड़ी में स्थानीय निवासी अजय यादव 26 बर्ष की लाश बरामद होने के बाद मृतक की मां मनकी देवी के बयान पर पांच को आरोपी बनाया गया है जिसमे लीलावरन गांव के ही ब्रह्मदेव यादव और हरी उर्फ हांडी यादव औऱ सिकन्दर यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि जंहिरा गांव के दरोगी यादव,बीरबल यादव और कमल यादव अभी भी फरार बताया जाता है। वही घटना के बाद डोग स्वायर टीम के निशानदेही पर गिरफ्तार ब्रहमदेव यादव और हरी यादव की गिरफ्तारी के साथ ही इस हत्या की गुत्थी उलझती जा रही है।और अब हत्या का कारण अवैध प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।लीलावरन गांव के दोनों आरोपी के गिरफ्तारी के बाद यह बात सामने आयी है कि उसी परिवार की एक महिला जो हरि यादव की बेटी थी उसके साथ अजय यादव का अवैध संबंध था। औऱ उसी महिला ने अजय को फोन कर बुलाया था
। और उसी रंजिश से उस महिला के पिता औऱ दो भाई ने उसकी हत्या कर दिया गया। इतना ही नहीं उस महिला ने भी पुलिस के समक्ष यह कबूल किया है कि उसका अजय के साथ कई बरसों से अवैध संबंध था, और उसी ने अजय को फोन करके बुलाया था। प्रेम प्रसंग का मामला सामने आने के बाद पुलिस अब इसकी गहराई से छानबीन कर रही है। जबकि मृतक के मामा जो जंहिरा गांव का निवासी है उसने जमीनी विवाद बता कर अपने गांव के तीन लोगों को भी आरोपी बनाया था। पुलिस अब प्रेम प्रसंग के साथ जमीनी विवाद के बीच जांच कर रही है। वही गांव में इस हत्या को सिर्फ प्रेम प्रसंग के लिए की गई हत्या बताया जा रहा है। वही हत्या के बाद मृतक की मां मनती देवी,पत्नी मनाली देवी अपने गोद मे लिए दो साल के दिव्यांग पुत्र को लेकर लगातार रो रही है। जबकि चाचा विजय यादव भी काफी परेशान है।वही ओपी प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि पहले जमीनी विवाद पर जांच शुरू की गई। पर दो की गिरफ्तारी के बाद यह मामला पूरी तरह प्रेम प्रसंग में हत्या के रूप में सामने आ गया है। इसकी पूरी जानकारी सभी वरीय पदाधिकारियों दे दिया गया है। उनके द्वारा जो भी दिशा निर्देश मिलेगा। उसी आधार पर जांच को आगे बढाया जाएगा।

0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...