दर्ज हो गया अज्ञात के खिलाफ मामला

दर्ज हो गया अज्ञात के खिलाफ मामला

बांका: चांदन पीएचईडी के कुएं में मवेशी का चमड़ा औऱ अन्य अवशेष मामले में थाने से फरार कनिय अभियंता दिलीप मंडल को सअनि रविंद्र कुमार द्वारा बांका से देर रात थाना लाया गया।जहां उसके द्वारा इस घटना को लेकर आवेदन लेते हुए मामला दर्ज कर दिया गया। है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने बताया कि कनीय अभियंता दिलीप मंडल को बांका से वापस थाना लाया।औऱ उन्होंने लिखित आवेदन दिया।जिसके बाद अज्ञात के खिलाफ चांदन थाना कांड संख्या 97/24 धारा 153 ए,295,268 भादवि के तहत  मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दिया गया है।कुएं में मिले अवशेष को सुरक्षित रख कर न्यायालय के आदेश पर जांच में भेजा जाएगा। साथ ही इस घटना में शामिल है शरारती तत्वों का पता लगाते हुए उसे भी जल्दी ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा वहीं दूसरी ओर मामला दर्ज होने के बाद बुधवार देर शाम को दुर्गा मंदिर परिसर में भाजपा नेता हरे कृष्णा पांडेय की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाई गई जिसमें सभी ने एकजुट होकर इस मामले की निंदा करते हुए थानाध्यक्ष पर अभिलंब कार्रवाई करने के लिए दबाव बनाने का भी निर्णय लिया। साथ ही अन्य वरीय पदाधिकारी को भी इस संबंध में सूचित करते हुए जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की भी मांग करने की बात कही गई। भाजपा नेता हरे कृष्णा पांडेय ने बताया कि मंगलवार को बांका पहुंचे खेल मंत्री को भी इस घटना की पूरी जानकारी दे दी गई है, और उन्होंने भी निश्चित रूप से इस घटना में भरपूर सहयोग करने और आरोपी को गिरफ्तार करवाने के लिए वरीय पदाधिकारी को भी निर्देश दिया है। ज्ञात हो कि चांदन प्रखंड मुख्यालय के करीब 10 हजार लोगो को पीने के पानी के लिए नदी में बने पीएचईडी के कुएं में कुर्बानी पर्व पर बकरी का चमड़ा औऱ उसका अवशेष मिलने पर दो समुदाय के बीच गंभीर तनाव हो गया था। जिसके लिए जल्दी मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग उठ रही थी।आज की  बैठक में चंद्रमोहन पांडेय,तरुण दुबे, सत्यप्रकाश,मनीष,रामचन्द,यमुना पोद्दार,जयनारायण सिंह,सुरेश महतो,दीपक सिंहा  सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments