रजौन : अपने इकलौते पुत्र नीतीश की मौत के बाद माता-पिता सहित पूरा परिवार में छाया मातम

रजौन,बांका:- पुलिस बनकर अपने राज्य की सेवा करने की स्वप्न देखने वाले नीतीश के सपने महज सपने बनकर ही रह गए। रजौन थाना क्षेत्र के लहोरिया गांव निवासी सुबोध यादव का पुत्र नीतीश कुमार अपने अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। नीतीश कुमार बिहार पुलिस का परीक्षा देने अपने चाचा अग्निवीर आर्मी के जवान गिरधारी यादव के साथ बाइक पर सवार होकर बेगूसराय जा रहा था। इस दौरान खरिक पेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात ट्रक के लापरवाह चालक ने बुरी तरह कुचल दिया। इस दुखद घटना में नीतीश कुमार की मौत हो गई,जबकि अग्निवीर गिरधारी यादव भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।  इधर इस घटना की खबर मिलते ही घर में मातम का माहौल कायम हो गया। मृतक नीतीश अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसके माता-पिता ने अपने होनहार पुत्र को लेकर ना जाने कितने सपने देखे होंगे, लेकिन उनके सारे सपने महज सपने ही अब बनकर रह गए। मृतक अपने तीन भाई-बहनों के एक मात्र भाई था। इस दुखद घटना में जहां पिता सुबोध यादव सहित माता ललिता देवी को ताउम्र के लिए एक बड़ी टीस दे गई, वहीं दिनों बहनें भी अब बेसुध है। बहने रो-रोकर कह रही थी कि अब मैं किसे अपनी रक्षा के लिए रक्षा बंधन के दिन राखी बांधूंगी। इस घटना के बाद मृतक का परिवार सहित पूरा गांव रो रहा है। मृतक का एक चाचा महेश यादव पंचायत समिति सदस्य है। उन्होंने बताया कि मेरा भतीजा होनहार था। माता-पिता सहित हम परिवार को उससे काफी उम्मीदें थी, लेकिन अब सब खत्म हो गया। घर के सदस्य उसका अंतिम दाह संस्कार करने भागलपुर निकल गए हैं। इधर घर में मातमी मातम छाया है। मृतक की मां बेसुध है।  पुत्र की मौत के बाद माता-पिता ही नहीं पूरा समाज गमगीन हैं। परिजनों ने उचित मुआवजे की मांग सरकार सहित प्रशासन से की है।
रिपोर्ट: केआर राव


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post