रजौन में 77वें गणतंत्र दिवस की तैयारियां तेज, झंडोत्तोलन की नई समय सारणी हुई जारी

रजौन में 77वें गणतंत्र दिवस की तैयारियां तेज, झंडोत्तोलन की नई समय सारणी हुई जारी

रजौन,बांका:- देश भर में 77वें गणतंत्र दिवस को लेकर उत्साह का माहौल है और इसी कड़ी में रजौन प्रखंड में भी इस राष्ट्रीय पर्व को धूमधाम से मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। शुक्रवार (16 जनवरी) को रजौन प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख रूबी कुमारी और बीडीओ अंतिमा कुमारी की संयुक्त अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में ध्वजारोहण की रूपरेखा तय की गई। इस बैठक में प्रमुख प्रतिनिधि रणविजय सिंह, उप प्रमुख गुड्डू राजा, सीओ कुमारी सुषमा, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी तारकेश्वर रजक, बीसीईओ सन्नी कुमार, प्रखंड नाजिर चेतन आनंद, प्रेस क्लब ऑफ रजौन के वरिष्ठ पत्रकार कुमुद रंजन राव, गौरव कुमार और शिवमणि वेलफेयर एजुकेशनल सोसायटी के सचिव शिवपूजन सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ​बीडीओ अंतिमा कुमारी ने बैठक में जानकारी दी कि झंडोत्तोलन के समय में आंशिक बदलाव करते हुए नई समय सारणी निर्धारित की गई है। तय कार्यक्रम के अनुसार 26 जनवरी की सुबह सबसे पहले 8:30 बजे रजौन प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में झंडोत्तोलन किया जाएगा। इसके बाद 8:35 बजे लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा और 8:40 बजे जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा। वहीं, पुराने प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर सुबह 8:45 बजे माल्यार्पण एवं झंडोत्तोलन किया जाएगा। इसके पश्चात 8:55 बजे पशु चिकित्सालय, 9:05 बजे कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, 9:15 बजे कृषि कार्यालय और 9:25 बजे रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में तिरंगा फहराया जाएगा। कार्यक्रम के अगले चरण में सुबह 9:40 बजे प्रेस क्लब ऑफ रजौन, 9:50 बजे रजौन पुलिस अंचल निरीक्षक कार्यालय, 10:00 बजे रजौन थाना परिसर और अंत में 10:10 बजे बीआरसी परिसर में झंडोत्तोलन के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा।
रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

0 Comments