सुपर शक्ति एवं अवध स्टील के प्रबंध निदेशक दीपक अग्रवाल ने स्टील प्लांट की स्थापना हेतु उद्योग विभाग के कार्यालय में 600 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव किया प्रस्तुत

सुपर शक्ति एवं अवध स्टील के प्रबंध निदेशक दीपक अग्रवाल ने स्टील प्लांट की स्थापना हेतु उद्योग विभाग के कार्यालय में 600 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव किया प्रस्तुत

जितेंद्र पाठक,टेटिया बंबर (मुंगेर):मंगलवार को उद्योग विभाग के कार्यालय में सुपर शक्ति एवं अवध स्टील के प्रबंध निदेशक दीपक अग्रवाल ने शिष्टाचार भेंट किया ।इस अवसर पर उन्होंने बिहार में एक अत्याधुनिक स्टील प्लांट की स्थापना हेतु लगभग 600 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया। उन्होंने यह प्रस्ताव राज्य में औद्योगिक विकास को नई गति देने बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन करने तथा बिहार को विनिर्माण क्षेत्र में एक सशक्त पहचान दिलाने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण पहल की घोषणा किया। राज्य सरकार उद्योगों के अनुकूल वातावरण बेहतर आधारभूत संरचना और निवेशकों को हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है हमारा सतत प्रयास है कि बिहार निवेश नवाचार और औद्योगिक प्रगति का अग्रणी केंद्र बने तथा युवाओं के लिए व्यापक रोजगार के अवसर सुनिश्चित हो।

Post a Comment

0 Comments