बांका: चांदन प्रखंड के सिलजोरी पंचायत के खेल मैदान पर रविवार को सिलजोरी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार द्वारा फीता काट कर किया गया। इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों द्वारा भाग लिया गया है एवं विभिन्न तिथियों में मैच का आयोजन होना है। इस अवसर पर प्रमुख रवीश कुमार द्वारा उपस्थित सभी टीमों के खिलाड़ियों को खेल भावना से सभी मैच को खेलने का महत्व बताया। साथ ही कहा कि खेल से हम एक दूसरे के नजदीक आते हैं और मिलजुल कर एक दूसरे से बहुत कुछ सीखने का मौका मिलता है। साथ ही हार जीत में भी निराशा की जगह फिर से हौसले के साथ खेल मैदान में उतरने को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर कृष्णा मेडिकल के संचालक विकास महतो,शंभू मंडल,राकेश महतो,बीरेंद्र दास,मनोज राय सहित बड़ी संख्या में आसपास के खेलप्रेमी और ग्रामीण उपस्थित थे।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...