गौशाला में भीषण अगलगी, गर्भवती गाय व बछिया की जलकर मौत, तीन मवेशी गंभीर रूप से झुलसे

गौशाला में भीषण अगलगी, गर्भवती गाय व बछिया की जलकर मौत, तीन मवेशी गंभीर रूप से झुलसे

​रजौन,बांका:- रजौन प्रखंड के चिलकावर-असौता पंचायत अंतर्गत चिलकावर गांव में बुधवार की रात एक भीषण अगलगी की घटना में भारी क्षति हुई है। इस घटना में ग्रामीण राजेंद्र मंडल के गौशाला में अचानक आग लग जाने से एक गर्भवती गाय और एक बछिया की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य मवेशी आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए हैं। पीड़ित राजेंद्र मंडल के पुत्र भानु कुमार ने बताया कि बुधवार की रात करीब गौशाला से अचानक आग की तेज लपटें उठने लगी और बांस व फूस का ढांचा होने के कारण देखते ही देखते पूरा गौशाला धू-धू कर जलने लगा। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल वाहन ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दो मवेशियों की जान जा चुकी थी। ​हालांकि आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन घटना की जानकारी मिलते ही रजौन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। इसके साथ ही पशुपालन विभाग के चिकित्सकों की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर झुलसे हुए मवेशियों का प्राथमिक उपचार किया। पीड़ित परिवार ने इस दुखद घटना के संबंध में अंचल प्रशासन और स्थानीय पुलिस को लिखित आवेदन देकर उचित मुआवजे की गुहार लगाई है ताकि इस आर्थिक नुकसान की भरपाई की जा सके।

रिपोर्ट:- केआर राव 

Post a Comment

0 Comments