पूर्व पंचायत समिति सदस्य के धर्म पत्नी का निधन

पूर्व पंचायत समिति सदस्य के धर्म पत्नी का निधन

बांका : चांदन पंचायत के उत्तरी पंचायत समिति के पूर्व सदस्य सह सामाजिक संस्था गरिमा के सदस्य उदय शंकर वर्मा की पत्नी अन्नू देवी का 42  वर्ष की उम्र में शनिवार की दोपहर देवघर के एक निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक किडनी की बीमारी से ग्रसित थी। जिसका काफी दिनों से इलाज चल रहा था। बताया जाता है कि दो दिनों पूर्व ही वह अपनी बहन के बेटी की शादी में भाग लेकर चांदन लौटी थी। शनिवार की सुबह करीब 4 बजे उनकी अचानक तबियत बिगड़ी और परिजनों ने उन्हें देवघर स्थित एक निजी क्लिनिक में उन्हें भर्ती कराया गया।जहां दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गयी। पूर्व

पंसस की पत्नी के असामयिक निधन की खबर मिलते ही पुरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी।जानकारी मिलते ही बेलहर विधानसभा के जदयू के पूर्व प्रत्याशी लालधारी यादव, प्रखंड प्रमुख रविश कुमार, पूर्व मुखिया छोटन मंडल, पूर्व मुखिया चन्द्रमोहन पाण्डेय, पत्रकार जयकान्त राय, अमरेंद्र पाण्डेय, शैलेन्द्र मिश्रा, गरिमा के अध्यक्ष अभय चंद्र आजाद, प्रेमचंद्र आजाद ने उनके आवास पर पहुंच कर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है |सामाजिक कार्यकर्त्ता के पत्नी के निधन पर सांसद गिरिधारी यादव व स्थानीय विधायक मनोज यादव  ने अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Post a Comment

0 Comments