अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

रजौन,बांका :-प्रखंड के नवादा बाजार सहायक थाना की पुलिस ने अवैध बालू कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को थाना क्षेत्र के परसौतीपुर गांव के समीप से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया है, हालांकि इस दौरान वाहन चालक पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नवादा बाजार पुलिस उक्त सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई को गई हुई थी, पुलिस वाहन को देखकर उक्त ट्रैक्टर चालक ने अपने वाहन को छोड़कर कर भाग निकला, जिसके बाद उक्त अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया। नवादा बाजार पुलिस अवैध बालू उत्खनन व परिवहन के मामले में अज्ञात वाहन चालक एवं मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

रिपोर्ट:- केआर राव 

Post a Comment

0 Comments