टीएमबीयू स्नातक सेमेस्टर-3 की परीक्षा का बिगुल बजा, 13 मई से शुरू होंगे इम्तिहान, यूनिवर्सिटी ने जारी किया शेड्यूल​

टीएमबीयू स्नातक सेमेस्टर-3 की परीक्षा का बिगुल बजा, 13 मई से शुरू होंगे इम्तिहान, यूनिवर्सिटी ने जारी किया शेड्यूल​

रजौन,बांका :-तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के स्नातक सत्र 2024-28 के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सेमेस्टर- 3 (कला, विज्ञान और वाणिज्य) की परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार मुख्य विषयों को दो ग्रुपों (ग्रुप- ए और ग्रुप- बी) में बांटा गया है ताकि परीक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके। ​परीक्षा का आगाज 13 मई 2026 को 'डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट' के पेपर से होगा। इसमें पहली पाली में ग्रुप-ए और दूसरी पाली में ग्रुप-बी के छात्र परीक्षा देंगे। इसके बाद 15 मई को स्किल एनहांसमेंट कोर्स के तहत 'कम्युनिकेशन इन प्रोफेशनल लाइफ' और अन्य तकनीकी विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। ​यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया है कि सुबह की पाली 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर की पाली 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। परीक्षा नियंत्रक ने छात्रों को हिदायत दी है कि वे अपने ग्रुप और विषयों का मिलान बारीकी से कर लें, ताकि परीक्षा केंद्र पर किसी तरह की उलझन न हो। एडमिट कार्ड और अन्य जानकारी के लिए छात्र लगातार कॉलेज और यूनिवर्सिटी की वेबसाइट के संपर्क में रहें।

रिपोर्ट :-केआर राय 


Post a Comment

0 Comments