बांका: चांदन प्रखंड मुख्यालय के वार्ड सात में शनिवार को वार्षिक ग्वाली पूजा धूमधाम से संपन्न हुई। इस वार्षिक पूजा तीन दिन पूर्व से शुरू होती है । और तीनों दिन रोजाना शाम को वार्ड की महिलाएं काली मंदिर में माता को भक्ति गीत से प्रसन्न करती है और पूजा के दिन सुबह से ही माता का श्रृंगार होने के साथ पंडित रामाकांत झा द्वारा पूजा सम्पन्न कराया जाता है फिर दर्जन भर कन्या पूजन और कन्या भोजन के बाद बलि दी जाती है।फिर प्रसाद वितरण के साथ पूजा का समापन होता है। इस पूजा में मुख्य रूप से राजू,टिंकू,अभिषेक,गौतम, प्रणय, विक्रम सहित पूरे वार्ड के सदस्य का भरपूर सहयोग था।



0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...