संवाद सहयोगी, जागरण, चांदन (बांका): चांदन प्रखंड के दक्षिणी वारने के पैक्स चुनाव के लिए एक बार फिर हेमराज यादव ने बाजी मार के लगातार दूसरी बार अपनी कुर्सी बरकरार रखी। हेमराज यादव ने अपने प्रतिद्वंदी अभिमन्यु वर्णवाल को 116 मतों से हरा दिया।सोमवार को मतदान की प्रक्रिया नोनिया विद्यालय में शुरू हुई।भीषण गर्मी के बाबजूद बड़ी संख्या में महिला पुरुष मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया।समय सीमा समाप्त होने के बाद प्रखंड कार्यालय परिसर में मतों की गिनती शुरू हुई।कुल मतदाता 1134 में डाले गए मत 905 जिसमें विजेता हेमराज यादव को 481,विपक्षी अभिमन्यु वर्णवाल को 363 जबकि 61 मत रद्द हुआ। इस प्रकार अंतिम परिणाम में हेमराज यादव को 118, मत से विजेता घोषित किया गया।परिणाम घोषित होते ही प्रखंड कार्यालय परिसर में खुशी का माहौल छा गया।विजेता हेमराज यादव को अबीर गुलाल और फूलों की माला से स्वागत किया गया। हेमराज यादव ने चुनाव परिणाम के बाद बताया कि मतदाता से उस पर जो विश्वास किया है उस पर पूरी तरह खरा उतरेंगे। उन्होंने अपने कार्यकाल में मतदाताओं की संख्या लगभग दुगुना कर दिया था।इसका लाभ उन्हें इस चुनाव में मिला।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...