ट्रैक्टर मोटरसाइकिल की टक्कर तीन का टूटा पैर ।

ट्रैक्टर मोटरसाइकिल की टक्कर तीन का टूटा पैर ।

बांका: चांदन प्रखंड मुख्यालय में थाना के बगल में मंगलवार शाम एक मोटरसाइकिल पर सवार चार युवक का एक ट्रैक्टर से टक्कर हो जाने पर तीन युवक का दाहिना पैर टूट गया। जबकि एक को मामूली चोट लगी है। यह घटना थाना के दस मीटर  की दूरी पर चांदन देवघर पक्की सड़क पर हुई। सभी जख्मी युवक सिलजोरी पंचायत के दूरबीनिया गांव के निवासी सौरभ कोड़ा,विकास कोड़ा,,बैजनाथ कोड़ा का पैर टूट गया है जबकि पताल कोड़ा को मामूली चोट लगी है। सभी जख्मी को स्थानीय लोगों के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के सभी को देवघर रेफर कर दिया गया।एक मामूली रूप से जख्मी पताल कोड़ा ने बताया कि एक मोटर साईकिल पर सवार चारों चांदन बाजार से अपने घर दूरबीनिया जा रहे थे। पानी टंकी के पास अचानक पोखर में काम कर रहा एक ट्रैक्टर अचानक सड़क की ओर आ रहा था उसी से टक्कर हो गई और सभी सड़क पर ही गिर गये।उस स्थान पर सड़क किनारे ईट,गिट्टी रख दिए जाने से बराबर दुर्घटना होती रहती है।लेकिन इस ओर किसी भी पदाधिकारी का कोई ध्यान नहीं रहता है।



Post a Comment

0 Comments