रनजौ में सीडीपीओ ने किया पोषण पखवाड़ा का आगाज, पुरुषों को भी अभियान से जोड़ा

रनजौ में सीडीपीओ ने किया पोषण पखवाड़ा का आगाज, पुरुषों को भी अभियान से जोड़ा

रजौन,​बांका ;- रजौन प्रखंड में सीडीपीओ चंचला कुमारी के कुशल नेतृत्व में पोषण पखवाड़ा की शानदार शुरुआत की गई है, जो 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक अनवरत जारी रहेगा। इस अभियान के तहत ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को सिंहनान पंचायत के दामोदरपुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 76 में सीडीपीओ द्वारा इस मुहिम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं और शिशुओं की उचित देखभाल व खान-पान पर विशेष जानकारी दी गई, साथ ही लोगों को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए हाथ धोने की आदत डालने और भोजन में हरी साग-सब्जियों को शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान इस बात पर भी जोर दिया गया कि बच्चों के बेहतर शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उन्हें 6 माह के बाद ऊपरी आहार दिया जाए और केंद्रों पर खेल-खिलौनों के माध्यम से उन्हें सिखाया जाए। सीडीपीओ ने बताया कि इस बार के आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता पुरुषों की सहभागिता है, ताकि परिवार का हर सदस्य पोषण के प्रति जागरूक हो सके। इस मौके पर सेविका किरण देवी और बड़ी संख्या में स्थानीय महिला-पुरुषों की मौजूदगी ने जागरूकता के इस संदेश को और प्रभावी बनाया।
रिपोर्ट:-केआर राव 

Post a Comment

0 Comments