जा सकती है सूइयां बोडा मुखिया की कुर्सी,अपराधिक इतिहास छिपा कर नामांकन दाखिल का आरोप

जा सकती है सूइयां बोडा मुखिया की कुर्सी,अपराधिक इतिहास छिपा कर नामांकन दाखिल का आरोप

बांका: चांदन प्रखंड के सुइया बोडा पंचायत की मुखिया रुनिया देवी की कुर्सी पर आफत आ गया है। इसमें मुखिया की कुर्सी जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। मुखिया रूनिया देवी पर उसी पंचायत के चंदन कुमार ने निर्वाचन आयोग से यह शिकायत दर्ज कराया था कि निर्वाचित मुखिया ने 2021 में अपने नामांकन पत्र में अपना अपराधिक मुकदमा को दर्ज नहीं किया था। और सही बात को छिपा कर गलत शपथपत्र दाखिल कर चुनाव जीत लिया है। इस आवेदन पर प्रखंड से लेकर जिला तक से भेजी गई रिपोर्ट में इस बात का खुलाशा हुआ हैं कि निर्वाचित मुखिया पर सूइयां थाना कांड संख्या 196/2006 जिसका जी आर नम्बर 1444/06 दर्ज है जिसमें मुखिया सहित उसके पति,तत्कालीन पंचायत सेवक अमरेंद्र मिश्रा पर धारा 323,341,325,327,506/34 दर्ज है जो वर्तमान में न्यायालय में लंबित है। इस वाद में मुखिया एवं अन्य द्वारा न्यायालय में जमानत भी करा लिया गया है।फिर भी अपने नामांकन पत्र में इस बात को छिपाया गया है। इतना ही नहीं जब उनसे इस बारे में जबाव मांगा गया तो मुखिया में केश की जानकारी नहीं होने की बात बताकर झूठा हलकनामा दाखिल किया हैं। इस मामले में निर्वाचन आयोग पटना के समक्ष गुरुवार को अंतिम निर्णय सुनाया जाएगा। इस मामले की चर्चा पूरे पंचायत में चल रही है।सूचक चंदन कुमार ने बताया कि उन्हें न्याय पर भरोसा है और इसलिए उन्होंने अपनी सारी बात न्यायपीठ के समक्ष सबूत के साथ रख दिया है। और उन्हें विश्वास है कि उन्हें न्याय मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments