रजौन,बांका :- प्रखंड अंतर्गत धौनी-बामदेव पंचायत के बामदेव गांव में भक्ति और अध्यात्म का अनूठा संगम होने जा रहा है। आगामी 22 अप्रैल से यहां नौ दिवसीय भव्य 'श्री श्री 1008 महारुद्र यज्ञ' का शुभारंभ होगा, जिसे लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इस महान अनुष्ठान को ऐतिहासिक बनाने के संकल्प के साथ बुधवार को यज्ञस्थल पर ध्वजारोहण कार्य संपन्न हुआ। यज्ञाचार्य पंडित जयप्रकाश उपाध्याय (प्राध्यापक, श्यामाचरण वेद विद्यापीठ गुरुधाम बौंसी) द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण और सविधि पूजा-अर्चना के बाद धर्म-ध्वजा फहराई गई। इस अवसर पर मुख्य यजमान डॉ. इंद्रदेव प्रसाद सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी शीला देवी ने विधिवत पूजन कर अनुष्ठान का संकल्प लिया। 22 से 30 अप्रैल तक चलने वाले इस यज्ञ में उनके साथ सहायक यजमान के रूप में सुनील सिंह, अरविंद बिंद, अनिरुद्ध सिंह, सूरज बिंद और मुल्हो हरिजन अपनी धर्मपत्नियों के साथ सहभागिता करेंगे। इस महारुद्र यज्ञ के सफल संचालन हेतु गठित समिति में अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष अनंत सिंह, सचिव अरुण चौरसिया, उप सचिव जितेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव पंकज कुमार सिंह, उप संयुक्त सचिव छंगूरी पंडित, कोषाध्यक्ष संतोष सिंह और उप कोषाध्यक्ष धनंजय कुमार सक्रियता से जुटे हैं। ध्वजारोहण के दौरान आयोजन समिति के सभी सदस्यों के अलावे मुख्य रूप से जदयू प्रखंड अध्यक्ष अंजनी कुमार चौधरी, प्रखंड मुखिया संघ सचिव प्रवीण कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार उर्फ टिंकू सिंह, पंसस अशोक रजक, उपसरपंच राजेश साह के साथ-साथ कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र कुमार सिंह, रामभज्जो यादव, विकास दास, गुरुदेव बिंद, रमाकांत सिंह, अशोक सिंह, चंद्रशेखर सिंह, मनोज कुमार, रमन राज राणा, हीरा कुमार, जियालाल सिंह, रघुवीर हरिजन, आनंद कुमार, मुकेश साह और चितरंजन यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। आयोजकों ने बताया कि यज्ञ के दौरान प्रतिदिन दो सत्रों में हवन-पूजन किया जाएगा। वहीं श्रद्धालुओं के आध्यात्मिक मनोरंजन के लिए वृंदावन के 'श्री बाल कृष्ण लीला संस्थान' के कलाकारों द्वारा भव्य रामलीला व रासलीला का मंचन होगा। समिति द्वारा दूर-दराज से आने वाले भक्तों की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं, ताकि यह आयोजन जन-मानस के लिए एक दिव्य और अविस्मरणीय अनुभव बन सके।
रिपोर्ट:-केआर राव
0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...