जख्मी

जख्मी

बांका:पांडेयडीह लाहबन पक्की सड़क पर एक बुजुर्ग मोटरसाईकिल दुर्घटना  में बुरी तरह जख्मी हो गया। जबकि मोटरसाइकिल पर सवार उसकी पत्नी को मामूली चोट आई है । घटना के संबंध में बताया जाता है  कि  गौरीपुर पंचायत के तुर्की गांव निवासी प्रसादी दास अपनी मोटरसाइकिल से अपनी पत्नी को लेकर जमुई अपना पुराना घर जा रहा था।रास्ते में नील कोठी गांव के पास सड़क किनारे एक गड्ढे में उसकी मोटरसाइकिल उलट गई और पत्नी सड़क से काफी दूर जबकि पति सड़क पर ही गिर कर बुरी तरह जख्मी हो गया।बाद में हल्की रूप से जख्मी पत्नी से स्वजनों को बुला कर उसका इलाज कराया।

Post a Comment

0 Comments