बांका:चांदन प्रखंड से इन दिनों लगातार नाबालिग लड़की और एक बुजुर्ग के गायब होने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। एक बार फिर शादी की नीयत से एक लड़की के गायब होने का मामला दर्ज कर पुलिस लगातार उसके बरामद करने का प्रयास कर रही है। यह मामला गौरीपुर पंचायत के एक गांव का है।जहां की एक नाबालिग लड़की को शादी के नीयत से भगा कर ले जाने की बात बताई जाती है लड़की की मां ने थाने में आवेदन गांव के ही अवधेश तांती पर अपनी लड़की को भगाने का आरोप लगाया है। साथ ही उक्त महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि जब अपनी पुत्री को खोजने और पता लगाने वह लड़के के घर गई तो आरोपी लड़के के माता,पिता और तीन भाई ने उसके साथ गाली गलौज कर वहां से भगा दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। और मोबाइल लोकेशन से दोनों का पता लगाया जा रहा है। कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग का मामला भी बता रहे है। इससे पूर्व भी सिलजोरी पंचायत से एक लड़की और उत्तरी वारने से एक बुजुर्ग महिला के गायब होने का मामला दर्ज किया गया था।

0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...