जितेंद्र पाठक (मुंगेर): समृद्धि यात्रा में गुरुवार मुंगेर में बड़ा राजनीतिक और विकास समक जमावड़ा देखने को मिला। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह मंत्री विजय कुमार चौधरी और संजय पासवान भी मौजूद रहे। इस दौरान करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने विकास और आगामी परियोजनाओं को लेकर बड़े दावे किया। विजय कुमार चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पिछले 20 वर्षों में करीब 18 यात्राएं की है, और हर यात्रा में विकास की नई योजनाएं दी है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा की 2005 से पहले बिहार की स्थिति बेहद खराब थी, लेकिन आज राज्य तेजी से विकास कर रहा है उन्होंने बताया कि बजट 23000 करोड़ से बढ़कर 3 लाख करोड़ हो गया है, और सड़कों का जाल गांव-गांव तक बिछाया गया है। मुंगेर में मरीन ड्राइव घाटों का निर्माण और पर्यटन स्थलों जैसे चंडिका स्थान सीताकुंड और भीम बांध के विकास पर भी काम हो रहा है ।उन्होंने यह भी कहा कि एक महीने के भीतर 18 लाख महिलाओं के खाते में दस दस हजार भेजे जाएंगे। वहीं मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह ने मुख्यमंत्री को विकास पुरुष बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में मुंगेर भय मुक्त हुआ है ,और यहां शिक्षा व्यवस्था और पेयजल के क्षेत्र में बड़े काम हुए हैं।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...