जितेंद्र पाठक टेटिया बंबर (मुंगेर):
जेपी सेनानी की एक संयुक्त बैठक पुरानी काली स्थान में संपन्न हुई । जिसकी अध्यक्षता रामविलास सिंह एवं मंच संचालन गिरीश मंडल ने किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता जेपी सेनानी गोरेलाल मंडल थे। गोरेलाल मंडल ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के मुंगेर दौर के क्रम में सभी जेपी सेनानी को इस कार्यक्रम में भाग लेना है। इसके साथ ही सभी जेपी सेनानी को आवेदन देकर पेंशन की बढ़ोतरी और अन्य समस्याओं के साथ रुके हुए कार्यों को भी पूरा करने के लिए आग्रह करना है। इस मौके पर अशोक मंडल विक्रम पासवान बूतर यादव चमेली देवी शांति देवी दशरथ दास इत्यादि उपस्थित थे।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...