रामनवमी को लेकर बैठक

रामनवमी को लेकर बैठक

बांका: चांदन प्रखंड में  हर बर्ष की तरह इस वर्ष भी रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा और अखाड़े के शानदार प्रदर्शन के लिए चैती दुर्गामंदिर में एक बैठक ओमप्रकाश वर्णवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें बड़ी संख्या में सनातनी सदस्य,के अलावे बजरंग दल के सदस्य भी उपस्थित थे । बैठक में सभी  सदस्यों ने सर्वसम्मति से एक बार फिर ओमप्रकाश वर्णवाल को अध्यक्ष और गौरव कुमार को सचिव बनाया गया। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि 22 मार्च को सुबह सात बजे से दुर्गामंदिर से शोभा यात्रा सरकारी निर्देश का पालन करते हुए निर्धारित रास्ते पर निकालने की सहमति का निर्णय लिया गया। साथ ही उसी दिन से गांधी चौक पर शाम को अखाड़ा खेला जाएगा जिसका समापन 27 मार्च को किया जाएगा। इस बैठक में प्रियचंद आजाद, चंद्रमोहन पांडेय,रामचंद्र मिस्त्री,प्रेमचंद आजाद, पंकज पांडेय,गौरव,विवेका,अवधेश, धर्मेंद्र,अशोक,बैजनाथ,अशोक शर्मा  इत्यादि  शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments