प्रतियोगिता में चयनित बच्चे राज्य के लिए चयनित

प्रतियोगिता में चयनित बच्चे राज्य के लिए चयनित

बांका: गुरुवार को बिहार दिवस 2026 के अवसर पर गणित ओलंपियाड,चित्रकला,क्वीज जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन बिहार शिक्षा परियोजना, बांका के द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में वर्ग  एक से 12 वर्ग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कन्या मध्य विद्यालय  चांदन से छह से आठ वर्ग में क्वीज प्रतियोगिता में रौनक राज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में इसी विद्यालय का अनमोल कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गणित ओलंपियाड  में सोयम कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।  जबकि एक से पांच वर्ग में गणित ओलंपियाड में सलोनी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस तरह कन्या मध्य विद्यालय से एक से पांच में एक तथा  छह से आठ में तीनों प्रतियोगिता में कन्या मध्य विद्यालय के बच्चों ने अपना परचम लहराया है। ये सभी बच्चे दिनांक 22 मार्च को पटना में होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। ज्ञातव्य हो कि गत वर्ष राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में इसी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त कर जिला का गौरव बढ़ाया था। विद्यालय परिवार की ओर से सभी छात्र-छात्राओं को बधाई के साथ बच्चों को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) बांका के कर कमलों से मोमेंटो एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Post a Comment

0 Comments