सेवानिवृत्त प्रभारी प्रधानाध्यापिका मंजू देवी के निधन से विष्णुपुर गांव में शोक

सेवानिवृत्त प्रभारी प्रधानाध्यापिका मंजू देवी के निधन से विष्णुपुर गांव में शोक

)रजौन ,बांका :- ​रजौन प्रखंड के सकहारा पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मलही की सेवानिवृत्त प्रभारी प्रधानाध्यापिका मंजू देवी का मंगलवार (24 मार्च) की देर संध्या बांका में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। सीताराम राव की धर्मपत्नी मंजू देवी ने शिक्षा के क्षेत्र में अपना अविस्मरणीय योगदान दिया, उन्होंने लगभग 22 वर्षों तक प्राथमिक विद्यालय विष्णुपुर में शिक्षिका और प्रभारी प्रधानाध्यापिका के रूप में अपनी सेवाएं दी और अंततः 30 अप्रैल 2015 को प्राथमिक विद्यालय मलही से सेवानिवृत्त हुईं। अपने शांत और मृदुभाषी स्वभाव के लिए पहचानी जाने वाली मंजू देवी का परिवार भी शिक्षा और प्रतिभा का केंद्र रहा है, जहां उनके छोटे पुत्र गुंजन कुमार राव मध्य विद्यालय भगवानपुर में शारीरिक शिक्षक हैं, वहीं उनके नाती सावन राज भारती ने 2019 में बिहार बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 97.2 प्रतिशत अंक लाकर पूरे राज्य में टॉप किया था। मूल रूप से झारखंड के गोड्डा जिले के मड़पा गांव की रहने वाली मंजू देवी के पिता रामरेखा सिंह भी एक प्रतिष्ठित शिक्षक थे। उनके निधनआ केआर  पर प्राथमिक विद्यालय मलही और प्रोन्नत मध्य विद्यालय विष्णुपुर में शोक सभाएं आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। बुधवार की सुबह जब उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके पैतृक गांव विष्णुपुर लाया गया, तो ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। इसके पश्चात बुधवार (25 मार्च) को भागलपुर के बरारी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ, जहां उनके छोटे पुत्र गुंजन कुमार राव ने उन्हें मुखाग्नि दी। वे अपने पीछे पति, दो पुत्रों और तीन पुत्रियों सहित एक भरा-पूरा और शिक्षित परिवार छोड़ गई हैं, जो उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है।

 रिपोर्ट :-के आर  राव 

Post a Comment

0 Comments