कमजोर गवाह केंद्र की सफलता को लेकर बैठक

कमजोर गवाह केंद्र की सफलता को लेकर बैठक

बांका: व्यवहार न्यायालय, बांका के परिसर में नव निर्मित "कमजोर गवाह गवाही केंद्र" (VWDCs) पर संवेदिकरण कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री सत्य भूषण आर्य की अध्यक्षता में व्यवहार न्यायालय, बांका में किया गया । इस गवाही केंद्र में विशेष, सुरक्षित और बाल-अनुकूल सुविधाएं हैं जिन्हें कमजोर गवाहों - जिनमें बच्चे, यौन अपराधों के शिकार और धमकी दिए गए व्यक्ति शामिल हैं - को आरोपी का सामना किए बिना अदालती मामलों में गवाही देने में सक्षम बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे द्वितीयक आघात से बचा जा सके। इस गवाही केंद्र की मुख्य विशेषताएं और कार्य: -
सुरक्षित वातावरण: आरोपी से दूर अलग, आरामदायक प्रतीक्षा क्षेत्र से सुसज्जित है।
निर्धारित स्थान: इसमें अदालत जैसी व्यवस्था, एक अलग रिकॉर्डिंग कक्ष और एक लोक अभियोजक का कक्ष शामिल है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि गवाह आरोपी को नहीं देख सकता।
प्रौद्योगिकी: गवाही को दूरस्थ रूप से रिकॉर्ड करने के लिए उन्नत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग तकनीक से सुसज्जित या उससे जुड़ा हुआ।
इस कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय श्री धर्मेन्द्र झा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम श्री कुमार अमित मनु, पॉक्सो कोर्ट के न्यायिक पदाधिकारी श्री स्वर्ण प्रभात, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव, श्रीमती सपना रानी एवं समस्त न्यायिक पदाधिकारीगण, वरिष्ठ अधिवक्तागण, लोक अभियोजक, दोनों बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पारा विधिक स्वयंसेवक इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments