उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भितिहरवा गांधी आश्रम का किया दौरा

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भितिहरवा गांधी आश्रम का किया दौरा






बेतिया। भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज पश्चिम चम्पारण जिले के ऐतिहासिक भितिहरवा गांधी आश्रम का दौरा किया। यह वही स्थान है, जहाँ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने ठहरकर चम्पारण सत्याग्रह का नेतृत्व किया था।
अपने आगमन पर उपराष्ट्रपति ने सर्वप्रथम बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने आश्रम स्थित मुख्य कुटिया में प्रदर्शित ऐतिहासिक वस्तुओं एवं छायाचित्रों का अवलोकन किया। भ्रमण के क्रम में उन्होंने संग्रहालय कक्ष 1 एवं 2 में लगे छायाचित्रों को देखा और प्रार्थना कक्ष में गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही उन्होंने कस्तूरबा गांधी की प्रतिमा पर भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इसके पश्चात उपराष्ट्रपति ने संग्रहालय कक्ष 3 एवं 4 का भी अवलोकन किया तथा पूरे परिसर का भ्रमण किया। अंत में उन्होंने विजिटर बुक में अपने विचार दर्ज कर इस ऐतिहासिक स्थल के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन तथा राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन की ओर से जिला पदाधिकारी तरन जोत सिंह ने उपराष्ट्रपति एवं अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

Post a Comment

0 Comments