डकैती के 24 घंटे भी पुलिस का हाथ खाली

डकैती के 24 घंटे भी पुलिस का हाथ खाली

बांका:डकैती की घटना के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी चांदन पुलिस का हाथ पूरी तरह खाली है।इससे आमलोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। शुक्रवार की देर रात हैदराबाद से आर्मी पद से अवकाश प्राप्त करने वाले सदानंद मंडल के आवास पर दर्जनों अपराधियों उसके घर के पिछले दरवाजे से घर में प्रवेश कर सदानंद मंडल और उसकी पत्नी वसुंधरा मंडल के साथ मारपीट कर सोने और हीरे के जेवरात लूटने के बाद सभी घरों की आलमारी,गोदरेज खोल कर उसमें रखा कीमती सामान भी ले लिया था। दोनों का मोबाइल भी अपराधी द्वारा ले लिया गया था जो सुबह उसके बिछावन के नीचे से बरामद हो गया था। घटना की सूचना 112 पर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। लेकिन खराब मौसम के कारण उस वक्त कुछ विशेष नहीं किया जा सका।लेकिन सुबह पुलिस द्वारा जिस प्रकार एसएफएल की टीम के साथ प्रशिक्षित कुत्ते से मामले की जांच शुरू किया गया। इससे लोगों को यह विश्वास हो गया कि इस आर्मी जवान के घर डकैती मामले में पुलिस को निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को पूछताछ के लिए थाना भी लाया पर पूछताछ में मोबाइल लोकेशन नहीं मिलने से उसे बांड पर छोड़ कर अन्य जगहों पर पूछताछ कर जांच की जा रही है।लेकिन जैसे जैसे समय बीतता जा रहा है लोगो का भरोसा पुलिस पर से उठ रहा है।वैसे जीवन भर देश की सेवा में लगने वाले आर्मी जवान के घर डकैती की इस घटना में पुलिस कोई सफलता प्राप्त नहीं करती हैं तो आमलोगों के साथ होने वाली घटना का भगवान ही मालिक होगा। वैसे थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती बताते हैं कि इस घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया हैं और मेरी टीम सभी जगह अपना गुप्तचर लगाकर पता कर रही है और हमें उम्मीद है हम इसमें सफल होकर अपराधी को सामने ला सकेंगे।

Post a Comment

0 Comments