महादेव ज्ञान सरोवर कोचिंग इंस्टिट्यूट में प्रतिभा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

महादेव ज्ञान सरोवर कोचिंग इंस्टिट्यूट में प्रतिभा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन


जितेंद्र पाठक/ मुंगेर । संग्रामपुर प्रखंड के नहर मोड रामपुर में महादेव ज्ञान सरोवर कोचिंग संस्थान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया मंच का संचालन अनुभवी शिक्षक चंदन कुमार जी कर रहे थे इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अभिनेता राजन कुमार जी थे इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया इस अवसर पर महादेव ज्ञान सरोवर कोचिंग संस्थान की छात्र राखी कुमारी जिन्होंने मैट्रिक की परीक्षा में जिला टॉपर का खिताब जीता है उन्हें सिल्वर मेडल से पुरस्कृत किया गया महादेव ज्ञान सरोवर कोचिंग संस्थान के संचालक विभास सिंह ने बताया कि मेरा यह संस्थान 15 वर्षों से चल रहा है मेरे इस कोचिंग संस्थान से बहुत सारे छात्र एवं छात्राओं ने अपना नाम रोशन किया है हमारे संस्थान में अनुभवी शिक्षकों के द्वारा उचित पढ़ाई की व्यवस्था है जिसमें सभी विद्यार्थियों को अनुशासित जीवन जीने की कल के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणा भी प्रदान करता है इस अवसर पर अभिनेता राजन कुमार ने अपने कॉमेडी से सभी विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को अपनी कला से हंसने पर मजबूर कर दिया इस अवसर पर टेटिया बंबर प्रखंड के पूर्व जिला परिषद सदस्य विनोद कुमार सिंह हरपुर थाना प्रभारी सत्यम कुमार रामपुर पंचायत के सरपंच अभिराम चौधरी मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार बाफ्टा की कलाकार कल्पेश्वरी जी तारापुर के डॉक्टर पप्पू एजाज गौरव कुमार एपीजे स्कूल के अमित चंद्रा भूत पूर्व सैनिक वशिष्ठ नारायण सिंह सहित सभी गण मान्य लोग उपस्थित थे

Post a Comment

0 Comments