सरस्वती विद्या मंदिर, दौलतपुर में सीबीएसई का क्षमता निर्माण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

सरस्वती विद्या मंदिर, दौलतपुर में सीबीएसई का क्षमता निर्माण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

जितेंद्र पाठक (मुंगेर): दौलतपुर,सरस्वती विद्या मंदिर मे केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पटना द्वारा आयोजित एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह कार्यक्रम सरस्वती विद्या मंदिर दौलतपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 58 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का विषय “लाइफ स्किल्स (एडवांस)” रहा, जिसमें शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों एवं जीवन कौशल के उन्नत पहलुओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के वेन्यू डायरेक्टर के रूप में छठु साह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं रिसोर्स पर्सन आशीष कुमार और संजीव कुमार सुधांशु  ने अपने अनुभव और विशेषज्ञता से प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न गतिविधियों, समूह चर्चा और प्रेजेंटेशन के माध्यम से शिक्षकों को जीवन कौशल के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराया गया। साथ ही, कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों का मूल्यांकन बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) के माध्यम से किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उनके शिक्षण कार्य में गुणवत्ता और प्रभावशीलता बढ़ेगी।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर उप - प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।

Post a Comment

0 Comments