धोरैया में विकास की नई रफ्तार: विधायक मनीष कुमार ने 15 करोड़ से अधिक राशि की दो सड़क परियोजनाओं का किया शिलान्यास

धोरैया में विकास की नई रफ्तार: विधायक मनीष कुमार ने 15 करोड़ से अधिक राशि की दो सड़क परियोजनाओं का किया शिलान्यास

रजौन ,बांका :- धोरैया विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देते हुए विधायक मनीष कुमार ने मंगलवार को दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण योजनाओं का विधिवत शिलान्यास नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। पहला शिलान्यास कार्य लगभग 5 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से नवादा-सकहारा-कोतवाली सड़क मार्ग का किया गया। इस दौरान विधायक मनीष कुमार ने कहा कि सड़क निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा मजबूत होगी और लोगों को आवश्यक कार्यों के लिए बेहतर संपर्क मार्ग उपलब्ध हो सकेगा। इसके बाद उन्होंने बलथरा गांव स्थित बजरंग बली मंदिर परिसर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। वहीं दूसरा शिलान्यास कार्य करीब 9 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से बनने जा रहे राजावर मोड़ से नवादा बाजार सड़क मार्ग का किया गया। इस शिलान्यास कार्यक्रम के बाद राजावर गांव स्थित काली मंदिर परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता लगातार जारी रहेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन योजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा तथा व्यापारिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इस गरिमामयी कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, ग्रामीण एवं एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें मुख्य रूप से जदयू प्रखंड अध्यक्ष अंजनी कुमार चौधरी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, जदयू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह उर्फ विनोद सिंह, मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह, दयाशंकर सिंह, पूर्व जीप सदस्य उमेश कुमार उर्फ पप्पू वर्मा, एमएलसी प्रतिनिधि संजय पंडित, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार और मुखिया संघ सचिव प्रवीण कुमार सिंह शामिल थे। इनके अलावा रजौन उत्तरी भाजपा मंडल अध्यक्ष ई. मनीष कुमार, मो. मुजफ्फर, मो. मुस्तफा, सुभाष राव, राजेश सिंह, बिमल गुप्ता, मनोरंजन सिंह तथा इन दोनों सड़क मार्गों के संवेदक अनिल कुमार सिंह, प्रदीप कुमार डोकानिया सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट :- केआर राव 

Post a Comment

0 Comments