रजौन में भारी मात्रा में विदेशी शराब नष्ट, 8179 लीटर पर चला जेसीबी

रजौन में भारी मात्रा में विदेशी शराब नष्ट, 8179 लीटर पर चला जेसीबी

रजौन,बांका :-जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला के निर्देशानुसार गुरुवार को रजौन थाना परिसर में भारी मात्रा में विदेशी शराब को विनष्ट किया गया। दरअसल, गुप्त सूचना के आधार पर 24 जनवरी 2026 को तत्कालीन थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने बनगांव के समीप एक बड़ी कार्रवाई की थी, जिसमें झारखंड से समस्तीपुर ले जाई जा रही एक 12 चक्के वाली ट्रक को पकड़ा गया था। तस्करों ने शराब को छिपाने के लिए ट्रक में धान की भूसी का सहारा लिया था, लेकिन तलाशी के दौरान पुलिस ने भूसी के नीचे से कुल 8179.2 लीटर विदेशी शराब बरामद की थी। इस मामले में पुलिस ने मौके से समस्तीपुर जिले के सराय रंजन थाना क्षेत्र के मणिका निवासी चालक विजय कुमार महतो को भी गिरफ्तार किया था। इसी बरामदगी मामले में गुरुवार को डीएम के आदेश पर जेसीबी की मदद से थाना परिसर में पूरी शराब को नष्ट कर दिया गया। विनष्टीकरण की इस प्रक्रिया के दौरान उत्पाद निरीक्षक धर्मवीर कुमार, रजौन थानाध्यक्ष राज रतन, अवर निरीक्षक विनोद कुमार और सहायक अवर निरीक्षक मनोज मेहता मुख्य रूप से मौजूद रहे और उनकी निगरानी में ही इस पूरी कार्रवाई को संपन्न कराया गया।

रिपोर्ट:- केआर राव 

Post a Comment

0 Comments