एक साल से नलजल योजना बंद पानी की समस्या बरकरार,

एक साल से नलजल योजना बंद पानी की समस्या बरकरार,

बांका: चांदन प्रखंड के चांदवारी पंचायत के वार्ड नौ मोहनडीह गांव में करीब एक साल से नलजल योजना पूरी तरह बंद रहने से आम ग्रामीणों को रोजाना पानी की समस्या से गुजरना पड़ता है।इसकी लगातार विभाग सहित पंचाय प्रतिनिधि,विधायक,सांसद से शिकायत के बाबजूद कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। इस नलजल से करीब 100 से अधिक परिवार लाभान्वित होते थे। जिन्हें अब कुएं या अन्य जगहों का पानी पीना पड़ता है। इस संबंध में स्थानीय ग्रामीण रामविलास शर्मा,अजय शर्मा,मथुरा शर्मा,राजेंद्र शर्मा,शिवशंकर शर्मा का कहना है कि इसका निर्माण होने पर कुछ ही दिन तक लोगों को पानी मिल सका लेकिन बीते एक साल से यह पूरी तरह बंद पड़ा है। इस संबंध में पंप चालक योगेंद्र शर्मा ने बताया कि मोटर खराब होने के कारण पानी बंद है हमलोगों को मानदेय भी नहीं मिल रहा है जिससे उसे मरम्मत भी करा सके। बार बार का अपने विभाग के ठीकेदार को कहने के बाबजूद मशीन का मरम्मत नहीं हो रहा है।इसलिए लोगों को परेशानी हो रही है।


Post a Comment

0 Comments