विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

जीतेन्द्र पाठक (मुंगेर):भुना पंचायत के कलई गांव में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। भुना पंचायत के मुखिया अनिल तांती स्वच्छता पर्यवेक्षक पप्पू कुमार उप मुखिया हिमांशु पाठक के द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया गया ।इस मौके पर पूरे गांव की गलियों और सड़कों की सफाई की गई पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र झा ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हम लोगों को स्वच्छता अपना कर सभी लोगों को यह संदेश देना चाहिए कि अगर आप सभी पर्यावरण को सुरक्षित रखेंगे तभी आप स्वस्थ जीवन जी पाएंगे। मुखिया अनिल तांती ने स्वच्छता को लेकर सभी ग्रामीणों से अपील की कि आप लोग अपने घरों में पेड़ पौधे लगाकर वायु को प्रदूषित होने से बचाए इस मौके पर वार्ड सदस्य गुंजन कुमार सिंह संजय कुमार और सभी स्वच्छता कर्मी उपस्थित थे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post