मोटरसाइकिल सवार महिला घायल, देवघर रेफर

मोटरसाइकिल सवार महिला घायल, देवघर रेफर

बांका:चांदन देवघर पक्की सड़क पर बियाही मोड़ के समीप सड़क एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में उस पर सवार एक महिला गंभीर रूप घायल हो गई। जानकारी के अनुसार देवघर के चांदपुर निवासी नीरज यादव अपनी पत्नी डोली देवी को लेकर अपनी मोटरसाइकिल से सिमुलतला से लेकर अपना घर चांदपुर जा रहा था।इसी दौरान बियाही मोड़ पर एक ब्रेकर पर वाहन का संतुलन बिगड़ जाने से पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर कर बेहोश हो गई। सड़क पर  गंभीर अवस्था में घायल महिला को उसके पति सह मोटरसाइकिल चालक नीरज यादव ने अन्य  राहगीरों के सहयोग से आनन-फानन में इलाज अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात डां मेघना कुमारी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डां आशिष कुमार ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत को बिगड़ते देख उसे बेहतर इलाज के लिए  सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया।

Post a Comment

0 Comments