प्रेरणा चतुर्वेदी की उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. सतीश चन्द्र उपाध्याय ने दी शुभकामनाएं

प्रेरणा चतुर्वेदी की उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. सतीश चन्द्र उपाध्याय ने दी शुभकामनाएं


गोरखपुर। हरि सहाय लॉ कॉलेज, तारामंडल, गोरखपुर की छात्रा प्रेरणा चतुर्वेदी ने लॉक्टोपस लॉ स्कूल द्वारा आयोजित दो दिवसीय वेबिनार “Referencing and Legal Drafting” में सफलतापूर्वक सहभागिता कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह वेबिनार 19 एवं 20 जून 2026 को आयोजित किया गया था।
वेबिनार में कानूनी लेखन, संदर्भण तकनीक तथा विधिक ड्राफ्टिंग के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी के लिए छात्रा प्रेरणा चतुर्वेदी को Certificate of Participation प्रदान किया गया।
इस उपलब्धि पर हरि सहाय लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतीश चन्द्र उपाध्याय ने छात्रा को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक एवं कौशल-विकास कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और पेशेवर दक्षता को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी ऐसे राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Post a Comment

0 Comments