राष्ट्र सेविका समिति की बहनों ने निकाला पथ संचलन

राष्ट्र सेविका समिति की बहनों ने निकाला पथ संचलन

पटना, 12 जून।  :- राष्ट्र सेविका समिति की बहनों का पथ संचलन आज 12 जून को सायं 5 बजे से राजेन्द्र नगर स्थित शाखा मैदान से निकलकर लोहानीपुर, कांग्रेस मैदान, नाला रोड, दिनकर गोलबंर से होते हुए पुनः शाखा मैदान पर आकर समाप्त हुआ। इस पथ संचलन में 150 बहनें पूर्ण गणवेश में शामिल हुई। इस दौरान विभित्र जगहों पर महिलाओं द्वारा पथ संचलन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत भी किया गया।

विदित हो कि भारत माता को पुन विश्व गुरु के सिंहासन पर आरुढ़ करने के लिए व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण के कार्य में विगत 90 वर्षों से राष्ट्र सेविका समिति साधनारत है। इस वर्ष राष्ट्र सेविका समिति, बिहार क्षेत्र का संघ शिक्षा वर्ग  30 मई से मरचा मरची रोड स्थित केशव सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल, केशवपुरम पटना चल रहा है। यह वर्ग  14 जून को समाप्त हो जाएगा।

इस पथ संचलन में माननीय शांता कुमारी जी, समिति के वंदनीय प्रमुख संचालिका, सुनिता जी, कमला सिंह, इंद्रिरा तिवारी एवं अन्य गणमान्य बहनों ने भाग लिया।

रिपोर्ट:- चंपारण नीति समाचार संपादक कुमुद रंजन राव


Post a Comment

0 Comments