विश्व पर्यावरण दिवस पर हरि सहाय लॉ कॉलेज में जागरूकता संगोष्ठी, चला वृक्षारोपण अभियान

विश्व पर्यावरण दिवस पर हरि सहाय लॉ कॉलेज में जागरूकता संगोष्ठी, चला वृक्षारोपण अभियान



(आदित्य दुबे/चम्पारण नीति)
गोरखपुर, 05 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरि सहाय लॉ कॉलेज, गोरखपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता को समर्पित विशेष संगोष्ठी तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतीश चन्द्र उपाध्याय के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संपन्न हुआ।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. सतीश चन्द्र उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि मानव अस्तित्व की आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन की बढ़ती चुनौतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने तथा नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण की सुरक्षा सामूहिक प्रयासों से ही संभव है।
संगोष्ठी के उपरांत कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत विभिन्न छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित शिक्षकों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर सहायक आचार्य शिखा वर्मा, शिक्षणेत्तर कर्मचारी विजय कुमार पाठक, विशाल विश्वकर्मा, मनीष दुबे, विपिन चौधरी, अवधेश, उषा, नीलम सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर स्वच्छ, हरित और प्रदूषणमुक्त पर्यावरण के निर्माण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में पर्यावरणीय चेतना का विकास करना तथा समाज को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक बनाना रहा।

Post a Comment

0 Comments