बांका:कन्या मध्य विद्यालय चांदन के परिसर में माहवारी स्वच्छता दिवस 25 मई से शुरू हुआ छह दिवसीय जागरूकता अभियान 30 मई तक का कुशलतापूर्वक आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य किशोरियों एवं समुदायों में माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इससे जुड़े सामाजिक मिथकों एवं वर्जनाओं को दूर करना है। माहवारी प्राकृतिक है शर्म नहीं। पहले माहवारी से पहले सही जानकारी हर लड़की का अधिकार है। माहवारी उत्पादों का सुरक्षित उपयोग और सुरक्षित निपटारा जरूरी है। नोडल शिक्षिका काजल कुमारी ने इसका संचालन सफलतापूर्वक किया। इसके बाद मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सुरक्षित शनिवार का आयोजन नोडल शिक्षिका तन्नू प्रिया के नेतृत्व में किया गया। साथ ही अन्य विषय लू के खतरे एवं इसके बचाव की जानकारी से भी छात्राओं को अवगत कराया गया।अंत में प्राचार्य आदित्य कुमार की अध्यक्षता में अभिभावक शिक्षक गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसका थीम था मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण खुश बच्चा स्वस्थ समाज का नींव है। इसका उद्देश्य बच्चों के मानसिक एवं भावनात्मक आवश्यकताओं के प्रति अभिभावकों को संवेदनशील बनाना है। बच्चों के लिए घर पर सकारात्मक एवं अध्ययन योग्य वातावरण विकसित करना। अभिभावकों को बच्चों के साथ संवाद, सहयोग एवं भावनात्मक जुड़ाव के लिए प्रेरित करना है। इसमें कईं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सभा का समापन किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में अवधेश कुमार, निखिल चन्द्र बोस, मोनिका सिंह, संजीवनी कुमारी, सुनीता कुमारी, सुमन कुमारी, नीलम कुमारी आदि की सराहनीय भूमिका रही।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...