रजौन में 24 मई को जुटेगा कुर्मी और धानुक समाज, जिला सम्मेलन की तैयारियां तेज

रजौन में 24 मई को जुटेगा कुर्मी और धानुक समाज, जिला सम्मेलन की तैयारियां तेज

रजौन,बांका :-अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की बांका जिला इकाई द्वारा आगामी 24 मई दिन रविवार को रजौन प्रखंड के बनगांव स्थित 'केशव वाटिका' में एक भव्य जिला सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत दिन के 11 बजे से होगी। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं और समाज के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश कुमार सिंह और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इंजीनियर अमन कुमार सिन्हा ने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य बांका जिले के कुर्मी और धानुक समाज को एक मंच पर लाना है, ताकि आपसी एकजुटता के जरिए समाज में एकता, संगठन की मजबूती और समाज के सर्वांगीण उत्थान को लेकर व्यापक रणनीति तैयार की जा सके। नेताओं ने जोर देकर कहा कि समाज की एकजुटता ही इसकी असली शक्ति है और इसी के बल पर समाज को एक उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे ले जाया जा सकता है। आयोजनकर्ताओं ने बांका जिले के समस्त कुर्मी एवं धानुक समाज के लोगों से इस कार्यक्रम में सपरिवार शामिल होकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने और सम्मेलन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने की भावपूर्ण अपील की है।
 रिपोर्ट - केआर राव 

Post a Comment

0 Comments