बांक विद्यालय से चावल बिक्री का आरोप ग्रामीण का हंगामा।

बांक विद्यालय से चावल बिक्री का आरोप ग्रामीण का हंगामा।

बांका:जिले के चांदन प्रखंड अन्तर्गत बिरनिया पंचायत स्थित उच्च विद्यालय बांक से एक ओटो में चावल ले जाते हुए ग्रामीणों में पकड़ कर काफी हंगामा किया।इस हंगामे की बजह से वहां काफी भीड़ जमा हो गई। इस बीच जोरदार बारिश होने और कुछ स्थानीय स्तर के छुटभैये नेताओं की पहल पर स्कूल प्रबंधन द्वारा चावल को वापस स्कूल में रख दिया गया। ग्रामीणों में भूपेन्द्र पंडित, प्रेम पंडित, दशरथ पंडित, भागलदेव पंडित, विनोद पंडित ,मंटू पंडित ने बताया कि सुबह लगभग 10 बजे स्कूल से एक ओटो चावल लेकर बाहर निकला,इससे पूर्व भी वही ओटो चावल लेकर थानू दास के घर ले जाकर रखा था।दूसरी बार जैसे ही वह स्कूल से बाहर निकला कुछ ही दूरी पर ग्रामीणों से उसे घेर लिया और हंगामा करने लगा और ग्रामीण आरोप लगाने लगे कि यह चावल प्राचार्य की मिली भगत से पूर्व रसोईया द्वारा बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था।काफी हंगामा के बाद लोगों को समझाबुझा कर चावल वापस स्कूल में रखवा दिया।लेकिन ग्रामीणों का आक्रोश कम नहीं हुआ है ग्रामीण कहते हैं कि पूर्व रसोईया जो अब अवकाश प्राप्त कर चुका है उसी पर स्कूल के देखरेख का जिम्मा दिया गया है जो बराबर स्कूल का चावल बेचता है। और स्कूल प्रबंधन उस पर कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। वहीं प्राचार्य संजय कुमार का कहना है कि चावल पुराना था। लगातार बारिश के कारण उसमें कीड़ा हो गया था उसी चावल को अगल के मिल पर सफाई के लिए ले जाया जा रहा था उसी को देख ग्रामीण उसे बेचने की बात बताकर हंगामा करने लगे। जबकि वह स्कूल का समय था और सभी छात्र और शिक्षक स्कूल में उपस्थित था।उसकी जानकारी अध्यक्ष रिंकू राय को देने के बाद मील भेजा जा रहा था। क्योंकि गर्मी छुट्टी में और भी खराब होने की संभावना थी।


Post a Comment

0 Comments