मनोज कुमार शाह की नियुक्त

मनोज कुमार शाह की नियुक्त

जितेंद्र पाठक (मुंगेर): डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच नई दिल्ली भारत द्वारा संग्रामपुर के समाजसेवी मनोज कुमार शाह को राष्ट्रीय एडवाइजरी कमेटी सदस्य बिहार के पद पर नियुक्त किया गया है । यह नियुक्ति  2026 को जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार आगामी 3 साल के लिए प्रभावी होगी । मंच द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार सरावगी की अनुशंसा पर की गई है। नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि मनोज कुमार शाह होनहार प्रगतिशील और प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी है मंच को उम्मीद है कि वह राष्ट्रीय विचार मंच के साथ मिलकर बिहार में संगठन की नीतियों और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे । बिहार में राष्ट्रीय एडवाइजर कमेटी सदस्य के रूप में मनोज शाह की नियुक्ति से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद है। नियुक्ति की सूचना मिलने पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राकेश बम बम ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विनय सिंह प्रेम नीति भगत अमरनाथ भगत चेंबर अध्यक्ष नीलम भगत पशुपतिनाथ भगत सहित स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने मनोज कुमार शाह को बधाई दी है।

Post a Comment

0 Comments