शराब के नशे में दो गिरफ्तार

शराब के नशे में दो गिरफ्तार

जीतेन्द्र पाठक (मुंगेर):तारापुर अनुमंडल के हरपुर थाना अंतर्गत चंदू की गांव के पास दो युवकों को शराब के नशे में हंगामा करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार हरपुर थाना प्रभारी सत्यम कुमार ने बताया कि पुलिस की गस्ती गाड़ी को चंदू की गांव के पास दो युवक शराब के नशे में दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन दोनों को पकड़ा और पूछताछ की तो दोनों युवक जिसमें एक शुभम कुमार उम्र 29 वर्ष पिता देवेंद्र सिंह साकिन सिहनान थाना रजोन जिला बांका दूसरा युवक सोनू कुमार उम्र 42 वर्ष पिता उमेश प्रसाद सकीं थाना तारापुर का रहने वाला है पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें मुंगेर भेज दिया।


Post a Comment

0 Comments