ब्रावो फार्मा के चेयरमैन राकेश पाण्डेय का बेतिया में आगमन


बेतिया । ब्रावो फार्मा के चेयरमैन राकेश पाण्डेय का आगमन बेतिया के प्राचीन दुर्गाबाग मंदिर में हुआ माँ दुर्गा के दर्शनोपरांत विहिप परिवार के नेतृत्व में नगर के शहीद भगतसिंह चौक (तीन लालटेन) स्थित दुर्गा मंदिर में पंचमुखी हनुमान जी का पूजन कर शहीद भगतसिंह की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया, तत्पश्चात शहीद भगत सिंह चौक(तीन लालटेन) से नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता, भरत चौहान,जितेन्द्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में सैकड़ो बजरंगी बाइक जुलूस के साथ विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल जिलाकार्यालय पर पहुँचे, वहां दैविक मंत्रोच्चार के बीच परम्परागत स्वागत कर अंगवस्त्र तथा भगवान का तैलचित्र एवम् गौ समृद्धि धाम का प्रतीक चिन्ह भेंट कर विहिप के जिला मंत्री रमण गुप्ता गौ समृद्धि धाम के अध्यक्ष विनय कुमार , माँ काली धाम के मुख्य पुजारी जयचन्द्र झा,बिहारीलाल साहू, वार्ड पार्षद सुजीत कुमार(मंटू) उदय कुमार साहू संयुक्त रूप से स्वागत कर गौ समृद्धि धाम का भ्रमण करवाया एवम गौ माता को चारा खिलाया तथा गौ समृद्धि धाम के विस्तार पर चर्चा की, वहीँ उदय कुमार ने माँ कालीधाम के प्राचीन इतिहास को बताते हुए पूरे माँ कालीधाम परिसर का भ्रमण करा माँ काली धाम के महत्वों को बताया । कार्यक्रम का संचालन कार्याध्यक्ष नीरज सोनी एवम सोनू साह ने किया , कार्यक्रम में धनंजय शर्मा,सुभाषचंद्र साह,राजू सोनी,विजय चौधरी,राजेश शर्मा,नागेन्द साह,आयुष बरनवाल,गुंजन सिंह,पिंटू कुशवाहा,अंकित बरनवाल,यश मिश्रा, सौरभ कुमार, मुन्ना कुमार, आदि थे ।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post