गुरुनानक जयंती के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन


(रिजवान) नरकटियागंज । सिख साम्प्रदाय के संस्थापक गुरुनानक देव की 550 वे जयंती नरकटियागंज में धुमधाम से मनाया गया। सिख धर्मावलम्बियों ने नरकटियागंज भगवती रोड से मुख्य मार्ग होकर शहर के विभिन्न मार्गो से गुरुद्वारा से शोभा यात्रा निकाला जिसमें सैकड़ों महिलाएं और पुरुषों ने भाग लिया है । शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरा जिसका हिन्दुओं और मुस्लिम धर्मावलम्बियों ने स्वागत किया । हिन्दुओं और मुसलमानों ने रास्ते में फुल की बरसात कर इनका स्वागत किया।साथ ही महिलाएं सड़क पर झाड़ू लगाकर एवं फुलों की बरसात कर स्वच्छता का संदेश भी दिया गया।गुरुनानक जी का उद्देश्य था कि कीरत करो और नाम जपो और वंड छपो।इस मौके पर टिंकू सिंह,गुरमीत कौर,देवीलाल प्रसाद,सभापति राधेश्याम तिवारी,विधायक विनय वर्मा,मसीहा आलम,वत्सल वर्मा,शिकारपूर थाना प्रभारी उग्रनाथ झा,हरदीप सिंह,बॉबी सिंह,सत्यजीत सिंह,सरदार प्रितपाल सिंह,हरसाहेब सिंह,कबलजीत सिंह,हरजोत सिंह,गुरमीत कौर बाटा, बलजीत कौर,अंगद सिंह,बलविंदर सिंह ,जगजीत कौर समेत,दर्जनों महिलाएं एवं पुरुष शामिल रहे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post