झारखंड से करीब 400 प्रवासी को दर्ददमारा सीमा तक

झारखंड से करीब 400 प्रवासी को दर्ददमारा सीमा तक


(आमोद दुबे) 
बांका:शुक्रवार को दिन के 11 बजे झारखंड से करीब 400 की संख्या में प्रवासी को चांदन के बांका जिला के दर्ददमारा  सीमा पर पहुंचा दिया गया। जिसमें से अधिकतर प्रवासी बांका जिले के निवासी थे। जिसमे महिलाएं औऱ बच्चे भी शामिल थे। काफी देर तक हंगामे के बाद पुलिस के सहयोग से सभी को बांका भेजने के आश्वासन देने के बाद हंगामा शांत हुआ। बाद में इसकी जानकारी बीडीओ दुर्गा शंकर,सीओ  शंभू शरण राय, और कल्याण पदाधिकारी भोला दास को देने के बाद उन लोगों ने वाहन की मांग जिला से किया। कई घंटे तक भूखे प्यासे सीमा पर बैठने के बाद बीडीओ सीओ और अन्य ने सभी को अपने स्तर से नाश्ते का प्रबंध कराया। और बांका से दो वाहन आने के बाद सभी को उसमें भेज दिया गया। जबकि कुछ परिवार अपने निजी वाहन के आने का इंतजार करते हुए वहां बैठे रहे। इसमें से अधिकतर प्रवासी मुंबई से आने वालों में थे। जिनके पास सामानों का भरमार था। इन लोगों ने बताया कि झारखंड सरकार द्वारा चार घण्टे जसीडीह में रखने के बाद सीमा पर वाहन की व्यवस्था बताकर यहां लाकर छोड़ दिया गया।  

कुछ प्रवासी कामगारों ने रोते हुए  बिहार सरकार को धन्यवाद देते हुए स्थानीय पदाधिकारियों और मीडिया कर्मियों को भी हाथ जोड़कर प्रणाम किया। और धन्यवाद दिया जिसके प्रयास से उन्हें अपने घर तक जाने की सुविधा दी गई। 





Post a Comment

0 Comments