वनक्षेत्र से कटे सखुआ पेड़ अबैध आरा मिल से जप्त

वनक्षेत्र से कटे सखुआ पेड़ अबैध आरा मिल से जप्त

(सखुआ पेड़ को  जब्त करते हुऐ,  फाईल फोटो)  
आमोद कुमार दुबे , व्यूरो बांका ।
बांका: बांका जिले की सीमावर्ती चांदन प्रखंड के वनपाल अशोक कुमार झा द्वारा वनों से बड़ी संख्या में सखुआ पेड़ को काट कर  चोरी छिपे आरा मिल पहुंचाने के साथ ही जप्त कर लिया गया। वनपाल अशोक झा ने बताया कि कोरिया पंचायत के  बिहारो गांव से किसी ने उन्हें मोबाइल पर सूचना दिया कि झरना पाथर जंगल से बड़ी संख्या में वनों की अवैध कटाई कर कुछ लोग उसे लेकर झारखंड सीमा स्थित कनभिठिया आरा मिल ले जा रहे हैं। वनपाल जब तक अपने आरक्षी को तैयार कर वहां तक भेजते, तब तक लकड़ी तस्कर ट्रैक्टर से लकड़ी ले जाकर आरा में उतार रहा था। इसी दौरान बना वन आरक्षी विवेक कुमार और राकेश कुमार ने वहां धावा बोल कर सभी लकड़ी को जप्त कर वन परिसर कार्यालय ले आयी। जिसमे कुल 7 फीट लंबा पांच से आठ फीट मोटा 12 सखुआ का सिल्ली मिला। मिल मालिक के बताये अनुसार  बिहारो ग्राम निवासी नारायण यादव वन अध्यक्ष और उसी गांव का मनोज यादव द्वारा मिल पहूंचाने की बात बताई गई। नामित दोनो के साथ कुछ अन्य अज्ञात के खिलाफ वन अधिनियम के अंर्तगत मुकदमा दर्ज किया गया।
ग्रामीणों का आरोप--प्रखंड के ग्रामीण का आरोप है कि जहां से यह लकड़ी जप्त किया गया। वह अबैध आरामिल है।पर उसपर कोई कार्यवाही नही हुई इससे स्पष्ट है कि वन विभाग की मिलीभगत से इस क्षेत्र में कई आरामिल कार्यरत है जहां बड़ी संख्या में जंगल की लकड़ी को बेचा जाता है। जिसका फायदा उठाकर प्रखंड के अनेक लकड़ी तस्कर मालामाल हो रहे है। वही वनपाल अशोक झा का कहना है कि सभी अबैध आरामिल के बारे में वरीय पदाधिकारी को रिपोर्ट भेजने के बाद जो आदेश होगा उसी के अनुरूप कार्यवाही की जाएगी। 

Post a Comment

0 Comments