आशा कार्यकर्ता की मौत पर शोक सभा आयोजित

आशा कार्यकर्ता की मौत पर शोक सभा आयोजित

      शोकसभा में उपस्थित लोगों का फोटो  -फाईल फोटो 

(अरविंद कुमार सिंह /संवाददाता )  
कटोरिया । कटोरिया रेफरल अस्पताल में आशा कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत कठौन पंचायत के उदयपुरा गांव के चंद्रदेव यादव की पत्नी इंदु देवी की सर्प दंश से हुई मौत पर सोमवार को शोकसभा आयोजित की गई। जिसमें चिकित्सकों के अलावे अस्पताल के सभी स्वास्थ्य कर्मी सहित आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मौके पर सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोक सभा में प्रभारी चिकित्सक (प्रशासनिक) बिनोद कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक भरत भूषण चौधरी, बीसीएम सोनिका राय,  एएनएम अंजू कुमारी, गीता कुमारी, यूनिसेफ के ब्लॉक कोर्डिनेटर प्रभाष कुमार, केयर इंडिया के आलोक रंजन, आशा कार्यकर्ता रंजू सिंह, अलका सोनी, मीणा देवी, सुनीता देवी, पिंकी देवी, अनीता देवी, पूनम गुप्ता, सिंधु देवी, सरिता देवी, सीता कुमारी,आशा देवी, प्रतिभा कुमारी, शांता कुमारी, रानी देवी, रेणु देवी,सुनीता कुमारी, स्वास्थ्य कर्मी चंद्रदेव यादव,काशी साह, अनिल कुमार, दिनेश यादव, भोला यादव आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

0 Comments