बांका:(चांदन) चांदन पंचायत के शर्मा टोला के 81 वर्षीय वृद्ध केदार शर्मा द्वारा अपने भतीजे सूरज शर्मा को अपराधियों को अड्डा बनाने से मना करना महंगा पड़ गया। अपराधियों के जमावड़ा लगाने से मना करने पर वृद्ध के सगे भतीजे सूरज शर्मा ने पत्थर औऱ ब्लेड से मार कर हत्या करने का प्रयास किया । जानकारी के अनुसार चांदन के शर्मा टोला निवासी केदार मिस्त्री चांदन रेलवे स्टेशन के बगल नीमा बहियार में अपनी बागवानी देखने गया था। पिछले 15 दिनों से केदार शर्मा का भतीजा सूरज शर्मा अन्य अपराधियों के साथ वहीं बगीचे मे अड्डा जमा रहा था। अपराधियों के साथ जमावड़ा लगाना केदार मिस्त्री को अच्छा नहीं लग रहा था । जिसका उन्होंने विरोध किया चाचा के विरोध से आग बबूला सूरज शर्मा ने बगीचा पहुंच कर अपने चाचा पर पिस्तौल तान दी जिसे केदार ने अचानक पैर से मारकर दूर गिरा दिया।क्रोध से तिलमिलाये सूरज ने गला दबाकर पत्थर से अपने चाचा के सिर और हाइड्रोसील पर बेतहाशा प्रहार करना शुरू दिया ।जिससे केदार शर्मा लहुलुहान होकर गिर पड़ा । किसी तरह जान बचाकर केदार शर्मा रेलवे स्टेशन पहुंचा जहां किसी की नजर उन पर पड़ी और इसकी सूचना उनके परिजनों को दी।